भारत के आर्थिक सुधारों में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का योगदान ऐतिहासिक रहा -सुभाषचंद्र यादव

समस्तीपुर - जिला भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष व 140 हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सह हसनपुर प्रखण्ड के पूर्व प्रखण्ड प्रमुख सुभाषचंद्र यादव ने कहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री व सर्वश्रेष्ठ अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। उनका निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।  वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव ने बताया कि डॉक्टर मनमोहन सिंह जी ने भारतीय रिजर्व बैंक में गवर्नर से लेकर देश के वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश की शासन व्यवस्था में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत के आर्थिक सुधारों में उनका योगदान ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण रहा है। सुभाषचंद्र यादव ने कहा कहा उनकी सादगी, धैर्य और निस्वार्थ सेवा का उदाहरण सदैव देश को प्रेरणा देता रहेगा। दुःख की इस घड़ी में भाजपा परिवार संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में सर्वश्रेष्ठ स्थान दें।

रिपोर्टर - गौतम कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.