प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट

संतकबीरनगर - विधानसभा क्षेत्र मेहदावल के विधायक अनिल त्रिपाठी ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  से शिष्टाचार भेंट के अनुक्रम में भगवान श्रीराम का स्मृति चिन्ह भेंट कर नूतन वर्ष 2025 की हार्दिक स्वास्ति मंगलकामनाएं प्रेशित किया व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकासात्मक विषयो जैसे चोरमा रेगुलेटर के समीप पम्प हाउस की स्थापना, बखिरा पक्षी विहार को इको टूरिज्म के रूप में विकसित किए जाने,सांता विकास खण्ड के बनेथू में विद्युत उप केन्द्र निर्माण,मेहदावल विकास खण्ड के वेलौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, बढ़या ठाठर कू समीप विद्युत उप केन्द्र का निर्माण,मेहदावल विकास खण्ड के ग्राम वेलौली में  300मीटर पक्के घाट का निर्माण से सम्बंधित मांग पत्र सौंपा तथा उसके संस्तुति प्रदान करने हेतु निवेदन किया।

रिपोर्टर - मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.