कोरोना ने ली प्रदेश कांग्रेस विधायक की जान, पार्टी में शोक लहर

 मध्य प्रदेश :- सोलंकी में कोरोना (corona) से स्थिति गंभीर हो गई है। लगातार बड़े मामले सामने आ रहे हैं। बड़ी संख्या में मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश के जोबट से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस पार्टी की विधायक कलावती भूरिया(kalawti bhuria) का कोरोना से निधन हो गया।

जिले की जोबट विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन हुआ है। कलावती भूरिया इंदौर के प्राइवेट हॉस्पिटल में विगत 15 दिनों से भर्ती थी। दो दिन से ज्यादा तबियत खराब थी। दरअसल कलावती भूरिया का इलाज इंदौर के सैलबी अस्पताल में चल रहा था। पहली बार कलावती जोबट विधान सभा से वर्ष 2018 में चुनाव जीत कर विधायक बनी थी। इसके पहले भूरिया झाबुआ जिला पंचायत की लगातार 4 बार अध्यक्ष रह चुकी है। बता दे कि भूरिया पहली बार जोबट विधानसभा से 2018 में चुनाव जीतकर विधायक बनी थी। वही आज वह कोरोना से अपनी जिंदगी की जंग हार गई है।
इधर कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (digvijay singh) ने कलावती भूरिया के निधन पर शोक जताया है। वहीं मंदसौर के विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया (yashpal singh sisodiya)  ने कलावती भूरिया के निधन पर शोक जताया है। यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा की कलावती भूरिया के निधन के समाचार से उनका मन आहत हैं। उन्होंने परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की और ईश्वर से कांग्रेस विधायक को चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते दिनों सर्वाधिक 13590 नए मामले सामने आए थे वही 74 लोग इस बीमारी की चपेट में आकर जिंदगी की जंग हार गए थे इसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 472785 पहुंच गई थी।

बता दें कि प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले इंदौर 1782, भोपाल 1753, ग्वालियर 1196 और जबलपुर 806 सामने आ रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि शुक्रवार को 10833 मरीज स्वस्थ हो अपने घर वापस लौटे हैं।

मध्यप्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं जोबट क्षेत्र से विधायक कलावती भूरिया जी के निधन की दुःखद खबर है।

कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुखों का यह वज्रपात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है।
मध्यप्रदेश विधानसभा की सम्मानित सदस्य कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री जोबट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली कलावती जी भूरिया के निधन का समाचार जानकर मन आहत हैं, ईश्वर उन्हें श्री चरणों में स्थान दें तथा परिजनों को यह दारुण दुःख झेलने की शक्ति प्रदान करें।

 

रिपोर्टर :- मनोज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.