PM मोदी ने देश को दिए त्रिकाल , नौसेना को मिली तकनीकी ताकत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई में भारत को त्रिकाल दे दिए है .. जी हां ..वहीं त्रिकाल जो पूरी दुनिया में अपना दमखम दिखा पाएंगे ... पीएम मोदी ने आज भारतीय नौसेना के तीन शक्तिशाली युद्धपोत - INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघशीर को देश को समर्पित किया.. इन युद्धपोतों के शामिल होने से भारतीय नौसेना की ताकत और बढ़ जाएगी.... ये तीनों युद्धपोत न केवल भारत की ताकत को बढ़ाएंगे, बल्कि दुश्मनों के हौसले भी पस्त कर देंगे...... तो चलिए आपको बताते हैं इन "त्रिकाल" की खास बातें जो दुश्मनों के लिए खतरनाक साबित होंगी...
सबसे पहला है - INS सूरत : मिसाइलों का बादशाह
INS सूरत, दुनिया के सबसे आधुनिक युद्धपोतों में से एक है...
इसकी 75% सामग्री स्वदेशी है, जो इसे आत्मनिर्भर बनाती है
इसमें एक बार में 16 ब्रह्मोस मिसाइलें दागी जा सकती हैं
यानि, दुश्मन का नामो-निशान मिटाना आसान है
दूसरा युद्धपोत है INS नीलगिरी
INS नीलगिरी की डिजाइन इसे दुश्मन की रडार से छिपने में मदद करती है....
यह दुश्मन को बिना देखे हमला कर सकता है.
ब्रह्मोस मिसाइल जैसे ताकतवर हथियारों से लैस, ये दुश्मन के जहाजों, पनडुब्बियों और जमीनी टारगेट्स को खत्म करने में माहिर है
वहीं तीसरा युद्धपोत है INS वाघशीर
INS वाघशीर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह दुश्मन के रडार से बच सके
और गहरे पानी में छिपकर हमला कर सके
इसमें 18 टारपीडो और एंटी-शिप मिसाइलें हैं, जो इसे दुश्मन के जहाजों के खिलाफ एक खतरनाक हथियार बनाती हैं
अब देखा जाए तो INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघशीर को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है और ये सभी पूरी तरह से स्वदेशी हैं..... ये युद्धपोत न केवल समुद्र में भारत की ताकत को दिखाएंगे, बल्कि हमारे दुश्मनों को भी यह एहसास दिलाएंगे कि अब भारत समंदर पर राज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।यह मिसाइल दिल्ली से इस्लामाबाद या चीन के किसी शहर तक महज 5-8 मिनट में हमला कर सकती है। इसका मतलब है कि दुश्मन को पलक झपकते ही तबाह किया जा सकता है। चीन और पाकिस्तान जैसे दुश्मन देशों को ये "त्रिकाल" समझाएंगे कि भारतीय नौसेना अब किसी से कम नहीं।
No Previous Comments found.