कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि निधन से आहात दिखाई दिए कांग्रेसी

रुद्रपुर : कल देर रात देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया मनमोहन 92 वर्ष के जैसे ही यह शोक संदेश देश में फैला भारत में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं देर रात ही डा मनमोहनसिंह के पार्थिव शरीर को एम्स अस्पताल से उनके निजी आवास ले जाएगा, वहीं उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कुमारी शैलजा, सहित कई बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि दी, इधर ऊधम सिंह नगर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित की जहां कांग्रेसी नेताओं ने डा मनमोहनसिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए, इस दो मिनट का मौन भी रखा गया,शोक सभा के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि डा साहब निधन के लिए एक बड़ी हानि तो ही है साथ ही देश में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले एक अर्थशास्त्री को आज भारत ने खो दिया, उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर डा मनमोहनसिंह को अपने चरणों में स्थान दें, वहीं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि डा मनमोहनसिंह हमेशा कागेसजनो के विचारों में बने रहेंगे उन्होंने देश के लिए जो भी कुछ किया उससे बातों में नहीं बताया जा सकता बल्कि उन्होंने धरातल पर कर दिखाया है सीपी ने कहा कि आज भारत ने एक विद्वान शख्स को खो दिया, पालिकाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि डा साहब ने हमेशा देश को मजबूती प्रदान करने की दिशा में निरंतर काम किया और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया, उन्होंने इसे कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति बताया, इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीपी शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, ममता रानी,उमा रानी, मोनिका ढाली, संजीव कुमार, अर्जुन विश्वास, मोहन लाल खेड़ा, अशफाक, अंकिता अधिकारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर : एम सलीम खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.