अब वॉट्सऐप पर भी आप मेंशन कर पाएंगें अपने स्टेटस, जानिए कैसे

ojashwi

एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के पास अब  वॉट्सऐप का नया फीचर आने वाला है। जिसके अदंर यूजर्स अपने स्टेटस अपडेट को करते समय दूसरे लोगों को भी जोड़ पाएगें। इसके साथ ही बता दें कि अब तक की जानकारी के मुताबिक स्टेटस अपडेट को पूरी तरह से निजी बताया गया है। जिसमें अपलोड करने वाला और एक दूसरे को जानने वाले यूजर्स ही उसे देख पाएंगे। वहीं इस फीचर को पूरी तरह से इंस्टाग्राम स्टोरीज की तरह ही बताया जा रहा है। 


वॉट्सऐप फीचर एंड्रॉयड 2.24.20.3 अपडेट के लिए व्हाट्सएप बीटा में देखा गया था। यह फीचर फिलहाल इस्तेमाल में नहीं है, ऐसे में जिन यूजर ने गूगल बीटा प्रोग्राम के लिए साइन अप किया है, वे इसका परीक्षण नहीं कर पाएंगे। वहीं फीचर के बारें में पूरी जानकारी दें तो इस फीचर को सिर्फ स्टेटस अपडेट में ही देखा जाएगा। हालांकि, ऐसा कहा जाता है कि इस अपडेट के साथ, यूजर्स सहेजे गए संपर्कों को टैग कर पाएंगे। इस कारण से इस फीचर को “मेंशन” नाम दिया गया है। ‘@’ साइन को सेंड बटन से पहले टेक्स्ट फ़ील्ड पर रखा गया है।

स्टेटस अपडेट करने के बाद, यूजर का नाम मेन यूजर के नाम के नीचे आएगा। लेकिन फीचर निजी है इसलिए केवल यूजर और जान पहचान के लोगों को ही दिखाई देगा। वहीं यूजर एक व्यक्ति के लिए ही स्टेटस लागा सकता है जिसको वह स्टेटस दिखाना चाहता है। 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.