राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों ने मनाया युवा दिवस

बकानी - राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोलाना में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर युवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां शारदे और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्चन कर दीप प्रज्वलित करके व्याख्याता वीरेन्द्र सिंह मीणा ने किया। संचालक वीरेन्द्र श्रृंगी ने "जिसके ओजस्वी वचनों से गूँज उठा विश्व गगन, वही प्रेरणा पुञ्ज हमारे स्वामी, पूज्य विवेकानंद" गीत पढा। एन एस एस के छात्रों ने विवेकानंद जी के चित्र बनाए। कार्यक्रम में छात्रों के साथ बुद्धिप्रकाश नागर, शिव प्रसाद नागर, पूरीलाल सुमन,पवन नागर, गिरधारी गोचर, मंजू मित्तल, सावित्री शर्मा, रक्षा जोशी, अर्चना राजावत,प्रतिभा नागर, कमल शर्मा, उमेश कुमार, नीरज सेन, सौरभ आसरमा आदि ने विचार व्यक्त करते हुए विवेकानंद जी के विचारों पर प्रकाश डाला। करियर से सम्बन्धित जानकारी भी छात्रों को दी गई।

रिपोर्टर - रमेश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.