उत्तर प्रदेश में 24 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए डीएम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि शासन स्तर पर भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी तबादला सूची के अनुसार, अविनाश कुमार को गाजीपुर से स्थानांतरित कर अलीगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। अरविन्द सिंह को एटा, अमित आसेरी को बांदा, डॉ. अंकुर लाठर को फर्रुखाबाद, कविता मीना को हापुड़, ईशा प्रिया को अम्बेडकर नगर और चर्चित गौड़ को सोनभद्र का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में अनुपम शुक्ला को अम्बेडकर नगर से गाजीपुर, शशांक त्रिपाठी को बाराबंकी से अयोध्या और ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं निखिल टीकाराम फुंडे को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री, प्रेम रंजन सिंह को अपर राज्य परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान तथा निदेशक, मध्यान्ह भोजन अभिकरण, अभिषेक पाण्डेय को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद और संजीव रंजन को विशेष सचिव, कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा जे रीभा को विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, आशुतोष कुमार द्विवेदी को विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग और बद्री नाथ सिंह को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग में नई तैनाती दी गई है। साथ ही दीक्षा जैन को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर, डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार को उपाध्यक्ष, बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण, प्रणता ऐश्वर्या को उपाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, उत्कर्ष द्विवेदी को मुख्य विकास अधिकारी, शाहजहांपुर, अभिनव जे. जैन को मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर और दीक्षा जोशी को मुख्य विकास अधिकारी, सीतापुर बनाया गया है।

सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, संतुलित और परिणाममुखी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। कई महत्वपूर्ण जिलों में नए डीएम की तैनाती से स्थानीय प्रशासनिक कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रमुख तैनातियां एक नजर में

अविनाश कुमार को अलीगढ़, अरविन्द सिंह को एटा, अमित आसेरी को बांदा, डॉ. अंकुर लाठर को फर्रुखाबाद, कविता मीना को हापुड़, ईशा प्रिया को अम्बेडकर नगर, चर्चित गौड़ को सोनभद्र, अनुपम शुक्ला को गाजीपुर, शशांक त्रिपाठी को अयोध्या और ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.