3 Idiots 2: आमिर खान ने कंफर्म की ‘3 इडियट्स 2’, 10 साल आगे बढ़ेगी कहानी, बोले- बहुत खूबसूरत

बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म ‘3 इडियट्स’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजू, रैंचो और फरहान की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने वाली है। लंबे समय से जिस सीक्वल का इंतजार किया जा रहा था, उसे लेकर अब बड़ी अपडेट सामने आई है।

Aamir Khan confirms 3 Idiots sequel, says script set 10 years later - India  Today

2009 की ब्लॉकबस्टर, जिसने रचा इतिहास

साल 2009 में रिलीज हुई ‘3 इडियट्स’ का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था और इसका निर्माण विधु विनोद चोपड़ा ने किया था।इस फिल्म में आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर, बोमन ईरानी और मोना सिंह जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।करीब 55 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 400 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था और यह आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है।

3 Idiots sequel in works Aamir Khan shares details on Rancho Farhan and  Raju | Bollywood News - News9live

आमिर खान ने किया ‘3 Idiots 2’ का कंफर्मेशन

आमिर खान ने हाल ही में दिए एक बयान में सीक्वल को लेकर बड़ा हिंट दिया है। उन्होंने बताया कि राजकुमार हिरानी फिलहाल ‘3 इडियट्स 2’ की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और उन्होंने इसकी कहानी भी सुनी है।आमिर के मुताबिक, कहानी काफी मजबूत और दिलचस्प है।

All is still well! Aamir Khan confirms '3 Idiots 2' with a 10-year time  jump and a fresh story twist - The Statesman

10 साल आगे बढ़ेगी कहानी, नया फेज दिखेगा

आमिर खान ने खुलासा किया कि सीक्वल में कहानी को 10 साल आगे बढ़ाया जाएगा। यानी फिल्म के वही किरदार होंगे, लेकिन उनकी जिंदगी एक नए पड़ाव पर दिखाई जाएगी।इस बार दर्शकों को वही इमोशन और ह्यूमर मिलेगा, लेकिन एक नई कहानी के साथ।

Aamir Khan Announces 3-Idiots 2: Script is Ready for the Much-Awaited Sequel

फिर लौटेगा फुंसुक वांगडू का जादू

आमिर खान ने यह भी संकेत दिया कि वह एक बार फिर फुंसुक वांगडू के किरदार में नजर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि किरदारों का जादू बरकरार रहेगा, लेकिन कहानी को नए अंदाज में पेश किया जाएगा।

फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

‘3 इडियट्स 2’ की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन अपडेट ने दर्शकों की उम्मीदें जरूर बढ़ा दी हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.