353 kg की औरत ने मेहनत से कम किया था वजन, 50 साल की उम्र में हुई मौत, बनाया था सबसे मोटी महिला का रिकॉर्ड

दुनिया की सबसे मोटी महिला का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली अमेरिकी टीवी रियलिटी स्टार चैरिटी पियर्स (Charity Pierce) का 50 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत का कारण फेफड़ों में पानी भरना (पल्मोनरी एडिमा) था, जो लंबे समय से चले आ रहे गंभीर मोटापे और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का नतीजा था। चैरिटी ने अपने जीवन के आखिरी पल अपनी मां की गोद में बिताए। एक समय उनका वजन करीब 353 किलोग्राम तक पहुंच गया था, जिसके चलते उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। 

What does a 353 pound person look like?

इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और टीवी रियलिटी शो के जरिए अपनी वेट लॉस जर्नी दुनिया के सामने रखी। उन्होंने डाइट, एक्सरसाइज और मेडिकल ट्रीटमेंट की मदद से वजन कम करने की कोशिश की, लेकिन मोटापे के कारण उनका दिल, लिवर और फेफड़े बुरी तरह प्रभावित हो चुके थे। डॉक्टरों के अनुसार मोटापे में पल्मोनरी एडिमा आम समस्या है, जो अक्सर हार्ट फेलियर या किडनी से जुड़ी बीमारियों से जुड़ी होती है। निधन से पहले के महीनों में उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ी, वह बिस्तर पर ही रहती थीं और सांस लेने में भारी दिक्कत हो रही थी। सोशल मीडिया पर लोग उनके संघर्ष, हिम्मत और जज्बे को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

What does a 353 pound female look like?

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.