जेईई मेन 2026: ओजस सिंघल बने लखनऊ सिटी टॉपर

लखनऊ। Joint Entrance Examination – Main 2026 के घोषित परिणामों में लखनऊ के छात्र ओजस सिंघल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिटी टॉपर का स्थान हासिल किया है। इस वर्ष देशभर से लगभग 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच ओजस ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

लखनऊ से इस बार 100 से अधिक विद्यार्थियों ने 99 और उससे अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है।

ओजस सिंघल पिछले दो वर्षों से Gravity Classes के 2 ईयर प्रोग्राम में नामांकित थे। उनके माता-पिता दोनों चिकित्सक हैं। ओजस ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और संस्थान के शिक्षकों को दिया है, जिनके सतत मार्गदर्शन और अनुशासित माहौल ने उन्हें लक्ष्य तक पहुँचाया।

ओजस का सपना Indian Institute of Technology Delhi में कंप्यूटर साइंस शाखा में प्रवेश लेना है। वे अब Joint Entrance Examination – Advanced में बेहतर रैंक के लक्ष्य के साथ तैयारी में जुटे हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.