संविधान निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वी जन्म जयंती पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने धूमधाम से मनाई

झांसी।
संविधान निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वी जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर उनको याद किया, नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कार्यक्रम स्थल पर संगोष्ठी का आयोजन भी हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल रहे। अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष रोहित सोनी ने की कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर अनिल राज रहे। जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर एक दूरदर्शी नेता, समाज सुधारक और विद्वान थे। जिनके योगदान ने आधुनिक भारत को आकार दिया है। बाबा साहब ने अपना जीवन, जाति, आधारित, भेदभाव को समाप्त करने और वंचित समुदायों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास ने कहा कि बाबा साहब देश के गौरव है। भारतीय जनता पार्टी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया। इनमें जन्म भूमि महू, शिक्षा, भूमि, लंदन, दीक्षाभूमि, नागपुर, महापरिनिर्वाण भूमि दिल्ली और चैत्य भूमि मुंबई शामिल हैं। यह पंच तीर्थ स्थल उनकी यादों और विचारों को संरक्षित करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र की स्थापना की। जो शोध और सामाजिक आर्थिक बदलाव के लिए प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है। संगोष्ठी में डॉक्टर अनिल राज, राजेंद्र राहुल, प्रमोद चतुर्वेदी, रामकिशोर आर्य ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम के अंत में सभी को संविधान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में चंचल कंथारिया, दिनेश राजपूत, वीरेंद्र अग्रवाल, राम लखन दुबे, मोनू मौर्य, दीपक कुशवाहा, अनुज मिश्रा, बीके पटेल, राजेंद्र जोशी, दिनेश गौतम, मनोज अहिरवार, धीरेंद्र झा, अजय राजावत, सुधांशु अवस्थी, अंकुर अग्रवाल, अजय राजपूत, कन्हैयालाल भास्कर, विजय नामदेव, प्रणव भार्गव, अरविंद आर्य, प्रतिपाल भदोरिया, आकाश आर्य, नरेश अहिरवार, लछोरे मौर्य, अजय श्रीवास, नरेंद्र तिवारी, विवेक आर्य, आर के अहिरवार, महेश बरार, संदीप पटसारिया, डालचंद अहिरवार, वीरन्द्र यादव, राजेंद्र पाठक, डॉ मुकेश कटरा, ममता अहिरवार आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रणव भार्गव ने किया। आभार नगर अध्यक्ष रोहित सोनी ने व्यक्त किया। वही अम्बेडकर तिराहे पर पत्रकारों ने बाबा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनको नमन किया। और हर्षोल्लाह के साथ उनकी जयंती मनाई। इस मौके पर महेंद्र सोलंकी, जगदीश श्रीवास, गजेंद्र सिंह, आशीष पटेरिया, संतोष श्रीवास, मनीष नायक, अरुण श्रीवास, विवेक श्रीवास सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
रिपोर्ट- संतोष श्रीवास
No Previous Comments found.