चित्रगुप्त मंदिर स्थापना के अवसर पर आयोजित भागवत कथा का समापन

झांसी: शिव परिवार कालौनी, पंचवटी स्थित अंजनी माता के मंदिर प्रांगण में आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त मन्दिर स्थापना के अवसर पर आयोजित की गई साप्ताहिक भागवत कथा का समापन पूजा अर्चना, हवन एवं पूर्ण आहुति उपरान्त सम्पन्न हुआ। कन्या भोज, ब्राह्मण भोज उपरान्त हजारों भक्तगणों, स्थानीय निवासियों ने भोजन-प्रसादी ग्रहण की।
कथाव्यास श्रीकृष्ण चन्द्र शास्त्री द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के अन्तर्गत परीक्षित जन्म, शुकदेव जन्म, विदुर जी कथा, शिव विवाह, श्रीकृष्ण जन्म, श्रीकृष्ण बाल लीला, गोबर्धन पूजा, कंस वध, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र, एवं परीक्षित मोक्ष आदि पर अमृत वर्षा कर भक्तगणों को भाव विभोर कर दिया आयोजक एवं मुख्य परीक्षित लखन लाल सक्सेना, रानी सक्सेना, अंजनी कुमार सक्सेना, चित्रांश सक्सेना, आनन्द सक्सेना के सौजन्य से आराध्य श्री चित्रगुप्त मन्दिर का निर्माण एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ कार्यक्रम कथा व्यास पं. श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री, प्रमुख सहयोगी पं. सत्यम कृष्ण शास्त्री, , पं. अभिषेक शास्त्री, पं. विशाल शास्त्री के सानिध्य में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
समापन समारोह में विशिष्ट सहयोगी चीफ वार्डन सिविल डिफेन्स आनन्द कुमार सक्सेना, प्रदीप श्रीवास्तव, एड अजय कुमार सक्सेना, डॉ अन्जनी कुमार श्रीवास्तव, सर्वेश सक्सेना, मंदिर पुजारी पं. आनंद कुमार, चंद्र मोहन सक्सैना, एड अविनाश सक्सेना, राम बिहारी सक्सेना, रमेश सक्सेना, महेश कुमार श्रीवास्तव, प्रशान्त सक्सेना, एड देवेश श्रीवास्तव, अतुल सिन्हा, कुलदीप सक्सेना, डॉ रामस्वरूप श्रीवास्तव, भूमिका कुशवाहा, ममता कुशवाहा, नीलम सक्सेना राशि कुशवाहा, विशाखा कुशवाहा, ऊषा सक्सेना, केशव सक्सेना, बृजेंद्र सक्सेना, कुलदीप, धीरज, नीरज, वीरेंद्र, कृष्णा कांति, कुलदीप, रोशनी आदि उपस्थित रहे।
एड अजय कुमार सक्सेना एवं डॉ अन्जनी कुमार श्रीवास्तव द्वारा आमंत्रित सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन आनन्द कुमार सक्सेना ने किया एवं प्रदीप श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर अंकित साहू
No Previous Comments found.