बबीना में 17 नवंबर को एकता मार्च का आयोजन, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि

झांसी। आज सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान बबीना विधान सभा क्षेत्र के विधायक राजीव सिंह पारीछा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के निर्देशन पर सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पखवाड़ा में विधान सभा स्तर पर कई विभिन्न कार्यक्रम, एकता पदयात्रा हो रही है। इसी क्रम में एकता यात्रा 17 नवंबर को बबीना विधान सभा क्षेत्र में आयोजित होने जा रहा है। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती पर यह पखवाड़ा के रूप में मनाई जा रही है। इसी पखवाड़ा में रन फॉर यूनिटी आयोजित की गई थी, बाद विवाद प्रतियोगिता, लेख प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। अब बबीना में 17 को एकता मार्च होगी। जिसमें मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। एकता यात्रा मैथिली शरण गुप्त विद्यालय चिरगांव से सुबह ग्यारह बजे से शुरू होकर चिरगांव टहरौली तिराहा हाइवे पर छह किलों मीटर चलकर समाप्त होगी। इसमें सभी वर्ग के लोग शामिल होंगे। यह एकता मार्च का उद्देश्य एकता का संदेश देना है। पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा कार्यक्रम के संयोजक है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन, चेतन ओझा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.