बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में भाजपा सचेतक मंडल की बैठक

झांसी। सोमवार से प्रारंभ हो रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 2026 के पूर्व आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी विधानमंडल दल के सचेतक मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बजट सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से संचालित करने, सरकार की प्राथमिकताओं को मजबूती से रखने तथा विपक्ष के सवालों का सटीक जवाब देने को लेकर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों को सदन में अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता के निर्देश दिए। बैठक में बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा समेत मंत्रीगण, विधायक एवं सचेतक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.