उद्योगों की वास्तविक कार्यप्रणाली से रूबरू हुए सीए विद्यार्थी, परीछा तापीय विद्युत परियोजना का किया शैक्षणिक भ्रमण
झांसी। अजा भावी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ उद्योगों की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से आईसीएआई की सिकासा, झांसी द्वारा परीछा तापीय विद्युत परियोजना (PTPP) का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस ज्ञानवर्धक भ्रमण का समन्वयन सीए गौरव अग्रवाल ने इंडस्ट्रियल विजिट कोऑर्डिनेटर के रूप में किया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विद्युत उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया, उत्पादन इकाइयों, लागत नियंत्रण, संसाधन प्रबंधन, आंतरिक नियंत्रण प्रणाली, सुरक्षा मानकों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) श्री आर. एन. श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए आईसीएआई की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को उद्योगों की कार्यप्रणाली को नज़दीक से समझने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे वे भविष्य में अधिक सक्षम एवं व्यवहारिक चार्टर्ड अकाउंटेंट बन सकेंगे। भ्रमण के दौरान श्री संजीव यादव जी, श्री निर्देश जी एवं श्री आलोक जी ने विद्यार्थियों को परियोजना के विभिन्न विभागों की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा पूरे भ्रमण के दौरान समन्वय एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर झांसी शाखा के चेयरमैन सीए जयंत मणि जैन, उपाध्यक्ष सीए गौरव अग्रवाल, सचिव सीए निमेष खन्ना, सिकासा चेयरपर्सन सीए श्वेता अग्रवाल, सिकासा सचिव नव्या अग्रवाल, कोषाध्यक्ष तनिष्का साहू तथा समिति सदस्य अभि गुप्ता, आर्यन गुप्ता, योगेश कुमार एवं पलक अग्रवाल उपस्थित रहे।
सिकासा चेयरपर्सन सीए श्वेता अग्रवाल ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंसी जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम में औद्योगिक अनुभव विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं व्यावसायिक दक्षता को नई दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच, निर्णय क्षमता एवं व्यावहारिक समझ विकसित करते हैं। सिकासा, झांसी भविष्य में भी विद्यार्थियों को उद्योगों से जोड़ने वाले ऐसे नवाचारपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
औद्योगिक भ्रमण में अरिहंत, तुष्टि, अनुष्का, ऋषि, रोहित, हर्ष, वेद, प्रतीक, आशी, सृष्टि, तनिष्क, ध्रुव, खुशी, मुस्कान, तुषार, प्रथम, अभिषेक, सत्या, उत्कर्ष, सिमरन, सौरभ सहित बड़ी संख्या में सीए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
No Previous Comments found.