समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों हेतु मेडिकल असेसमेंट कैंप संपन्न
झांसी। समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत सभी प्रकार के दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता की जांच हेतु जिलाधिकारी महोदय गौरांग राठी, मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर शब्बानबाड के निर्देशन एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गौड के मार्गदर्शन व जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रत्नेश त्रिपाठी की उपस्थिति में ब्लॉक बबीना के बच्चों हेतु नगर संसाधन केंद्र झांसी में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शिशिर पूरी के द्वारा चिकित्सकों की गठित टीम डॉ रामहित नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, डॉ गोकुल प्रसाद अस्थि रिग विशेषज्ञ, डॉ लक्ष्मी प्रसाद नेत्र विशेषज्ञ,डॉ शिकाफा मनोरोग विशेषज्ञ आदि द्वारा 80 दिव्यांग बच्चों की जांच की गई जिसमें 27 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु चिह्नित किया गया एवं कुछ बच्चों को मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र तथा मेडिकल कॉलेज झांसी में विभिन्न जांच हेतु भेजा गया। स्पेशल एजुकेटर्स आशीष तिवारी द्वारा श्रवण दिव्यांग बच्चों की ऑडियो मेट्री की गई फिजियो थेरेपिस्ट राणा प्रताप सिंह द्वारा अभिभावकों को थेरेपी के बारे में परामर्श दिया गया, स्पेशल एजुकेटर्स हरगोविंग सिंह,अमित कुमार,रविता देवी,स्नेहलता सिंह ऊषा वर्म, देवेंद्र कुमारत्रिवेदी, बबलू पाठक ,चंदा त्रिपाठी,प्रियंका सिंह उपस्थिति होकर दिव्यांग बच्चों का पंजीयन किया गया, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहकर कैंप में सहयोग किया गया, कैंप में ब्लॉक बबीना के दिव्यांग बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावक उपस्थित रहे, अंत में सभी का आभार जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रत्नेश कुमार त्रिपाठी ने व्यक्त किया।
No Previous Comments found.