भाजपा के निवर्तमान प्रदेश महामंत्री/एमएलसी अनूप गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिवस

झांसी। उत्तर प्रदेश भाजपा के निवर्तमान प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी अनूप गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा झांसी महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बीकेडी चौराहा स्थित राम-जानकी मंदिर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन भाजपाके पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सरावगी भापजा नेता अमित चिरवारिया, निवर्तमान जिला महामंत्री भाजपा अमित साहू एवं आयोजक मंडल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अनूप गुप्ता के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सुंदरकांड पाठ के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से, जिला अध्यक्ष साहू समाज सचेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष रानू देवलिया जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, रूपेश साहू,राहुल तिवारी, गोपाल द्विवेदी, गौरव गोस्वामी, सिद्धेश दुबे, अशोक राय, ललित वर्मा, सिद्धांत दुबे, मोहित पोरवाल, क्रिश व्यास, आशुतोष दुबे रंजीत यादव, समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे,।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.