झांसी मंडल में 21 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को ₹5.59 करोड़ के सेवानिवृत्ति देयकों का भुगतान

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल में आज रेल कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्ति देयकों के अंतर्गत कुल ₹5 करोड़ 59 लाख की धनराशि का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को उनके भुगतान विवरण, सेवा प्रमाण-पत्र एवं पेंशन भुगतान आदेश (PPO) प्रदान किए गए। यह प्रक्रिया सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्ति संबंधी देयकों का समयबद्ध एवं सुगम भुगतान सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को उनके दीर्घकालीन सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, मंडल कार्मिक अधिकारी जी.पी. मिश्रा एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक रवि कुमार सविता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.