कांग्रेसियों ने मनाई देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मसूरिया दीन पासी जी की जयंती

झांसी। आज कचहरी चौराहा स्थित गांधी उद्यान पर शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के संयुक्त नेतृत्व में देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मसूरिया दीन पासी जी की जयंती उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई साथ ही संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए उक्त अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि आज हम सब लोगों को भी जरूरत है कि महात्मा गांधी जी के बताए हुए मार्ग पर चलें और हिंसा छोड़ अहिंसा को अपनाए जिला अध्यक्ष देशराज रिछारिया ने कहा कि देश के युवाओं को जरूरत है कि महात्मा गांधी जी लाल बहादुर शास्त्री जी को पढ़े और उनके विचारों को अपने जीवन में लाने की कोशिश करें शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि आज हम लोगों ने देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी मसूरिया दीन पासी जी तीनों महापुरुषों को की जयंती मनाई जिस तरह महात्मा गांधी जी ने भारत को आजाद कराने में अपना योगदान दिया और जो कुर्बानी दी वह एक ऐसी मिसाल है कि जिसे इतिहास के पन्नों से मिटाया नहीं जा सकता उस दौर में अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए गांधी जी ने अंग्रेजों से लड़कर इस देश को आजाद कराया था आज फिर से सत्ताधारी दल उन्हीं गोरों के रास्तों पर चलकर फिर से देश पर कुछ चुनिंदा लोगों का कब्जा कराना चाहते हैं लेकिन आज के इस दिन पर हम सब कांग्रेसी यह प्रण लेते हैं कि हम भी बापू के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए और अहिंसा को अपनाते हुए इन झूठे और संविधान विरोधी चंदा चोरों को प्रदेश और देश की सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे आज जिस तरह हम सबके नेता राहुल गांधी की तरफ देश की जनता देख रही है उसे निश्चित ही आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी संविधान विरोधी सरकार को पराजित कर अपनी जीत का बिगुल बजायेगी। उक्त अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह यादव जिला अध्यक्ष देशराज रिछारिया शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता व्यापारी नेता मुकेश अग्रवाल महिला शहर अध्यक्ष आशिया सिद्दीकी वरिष्ठ कांग्रेसी सुनील तिवारी पूर्व मेयर प्रत्याशी इम्तियाज हुसैन अरविंद बबलू अफजल हुसैन एससी एसटी के जिला अध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा शीलू अमरचंद आर्य राष्ट्रीय प्रवक्ता यूथ कांग्रेस युवराज सिंह यादव मनोज सोनी पवन राज संकल्प अग्रवाल उमा पाठक शेखर नलवंशी दिनेश कुमार वर्मा यथार्थ करोटिया इरफान पप्पे समेत अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.