'आपका सेवक आपके द्वार' जन संवाद यात्रा कल से, चिरगांव में होगा 101 कन्याओं का सर्वजातीय विवाह सम्मेलन
झांसी। आज भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ वीरू भैया बबीना विधानसभा में जन संवाद यात्रा का आयोजन 5 अक्टूबर सोमवार से करने जा रहे हैं जिसका शीर्षक होगा आपका सेवक आपके द्वार साथ ही विधानसभा क्षेत्र के चिरगांव में जल्द ही 101 कन्याओं का सर्वजातीय विवाह सम्मेलन भी आयोजित होने जा रहा हैl आज एक स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वीरेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार 5 अक्टूबर से विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद यात्रा का शुभारंभ हो रहा है यह यात्रा लगभग 20 दिन तक चलेगी जिसके तहत वह विधानसभा के हर गांव तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे प्रत्येक घर जाकर वह ग्रामीणों की किसानों की नौजवानों की बहन बेटियों की समस्याओं को जानेंगे और उन समस्याओं को शीर्षनेतृत्व तक पहुंचाने का कार्य करेंगे । इस कार्य में उनकी टीम उनके साथ होगी। उन्होंने कहा कि जो कार्य उनके स्तर के होंगे जो समस्या उनके स्तर की होगी उसका निस्तारण वह स्वयं ही करेंगे। जो बड़ी समस्या निकल कर आयेगीं उन समस्याओं को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाएंगे। यह कार्यक्रम आपका सेवक आपके द्वारा के नाम से होगा उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 8 से 10 गांव तक पहुंचना उनका लक्ष्य होगा और जहां जिस गांव में रात हो जाएगी वह वही उसी गांव में रात्रि विश्राम करेंगे।सुबह उठकर जो भी गांव का मंदिर होगा उसकी साफ सफाई श्रमदान के उपरांत फिर अगले पड़ाव के लिए निकलेंगे। इस तरह से यह यात्रा लगभग 20 दिन तक चलेगी। उन्होंने कहा कि सर्वजातीय 101 कन्या का विवाह सम्मेलन चिरगांव में आयोजित होगा जिसके लिए अभी तैयारी चल रही हैं बहुत जल्द ही उसकी तिथि फाइनल होगी । जैसे ही तैयारियां पूर्ण कर ली जाएगी तिथि की भी घोषणा कर दी जाएगी।

No Previous Comments found.