प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय की अध्यक्षता में भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न

 
झाँसी। अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा, उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष  अशोक राय की अध्यक्षता में भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जय नारायण चौकसे मुख्य अतिथि तथा भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मंच पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. एल.एन. मालवीय एवं महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पूनम चौधरी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु अर्जुन जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु, समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं मातृशक्ति सम्मिलित हुईं।  युवा टीम द्वारा अतिथितो को बड़ी माला पहनाई गई।
प्रदेश अध्यक्ष  अशोक राय ने अपने संबोधन में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और जनसेवा पर जोर देते हुए कहा कि शपथ ग्रहण केवल पद प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है।समाज की एकता: आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर समाजहित में कार्य करें और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आएँ।  वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन समाज की एकता और संगठनात्मक शक्ति का उदाहरण बना। झाँसी में उत्तर प्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण समारोह भी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के गौरवशाली इतिहास पर आधारित जय महिष्मति फिल्म का प्रदर्शन, शिवभक्तों के लिए विशाल भंडारा तथा मेडिकल कॉलेज में भोजन एवं फल वितरण जैसे सेवा कार्य किए गए।समारोह में उत्तर प्रदेश महिला इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संगीता राय सहित झाँसी जिला, महिला एवं युवा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया।झाँसी जिला कार्यकारिणी में पुष्पेंद्र राय बड़ौरा — जिलाध्यक् बृजेन्द्र राय दिगारा  कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र राय सिमराहा  जिला महामंत्री संगठन झाँसी महिला इकाई में डॉ. केशा गुप्ता जिलाध्यक्ष,श्रीमती विजय लक्ष्मी शिवहरे  महामंत्री, डॉ. दीपा राय  संगठन महामंत्री इसी तरह से तमाम इकाइयों का गठन किया गया  कार्यक्रम  अनूप शिवहरे, रवि राय, संजय राय, सुमित राय, अशोक राय, राजेंद्र राय, नरेश राय हंसारी, प्रमोद राय, केशव राय, राजगढ़ से सुरेंद्र राय, अजय राय, विनोद राय सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.