27 को होगी MLC चुनाव की मतगणना: कमिश्नर विमल दुबे, DM गौरांग राठी और SSP विकास कुमार ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

झांसी: आज कमिश्नर झाँसी विमल कुमार दुबे, जिलाधिकारी झाँसी गौरांग राठी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी विकास कुमार द्वारा कल 27 अक्तूबर को बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज (BKD) मैदान में होने वाली विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 (इलाहाबाद-झाँसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) की मतगणना के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में आगामी मतगणना को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मतगणना स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतजाम करते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
 
 
 
 
रिपोर्टर अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.