महर्षि वाल्मीकि जयंती पर झांसी में निकली भव्य शोभायात्रा, महापौर बिहारीलाल आर्य सहित कई गणमान्य रहे मौजूद
झांसी: नगर निगम झांसी प्रांगण में स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में शोभायात्रा के पात्रों की आरती मुख्य अतिथि चन्द्रपाल सिंह यादव, अध्यक्ष कृभको व मार्गदर्शक एवं अध्यक्ष एड. नवीन मट्टू द्वारा की गई, जिसमें वाल्मीकि समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक आरती की। तत्पश्चात मंच पर मुख्य अतिथि चन्द्रपाल सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि बिहारीलाल आर्य महापौर नगर निगम झांसी, प्रेमप्रकाश पूर्व डीएसपी पुलिस आदि का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया गया। इसके बाद पात्रों का माल्यार्पण कर शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि चन्द्रपाल सिंह यादव व उपस्थित अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया।
शोभायात्रा नगर निगम से प्रस्थान कर एलीट चौराहा से झोकन बाग पहुंची, जहां अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के पदाधिकारियों ने सम्मान किया। फिर गोविंद चौराहे पर संजीव उर्फ बब्ली कोतवाल व हरीभजन भगत ने सम्मान किया। यात्रा मरकजी मस्जिद से होते हुए बाहर सैयर गेट पहुंची, जहां भजनलाल महंत परिवार व मनोज प्याल, सुरेन्द्र प्याल ने स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया। तलैया पर पार्षद प्रतिनिधि पंकज राय व कुलदीप हवलदार ने सम्मान किया। फिर शोभायात्रा सुभाषगंज-गांधी रोड-बड़ा बाजार पर ओमप्रकाश दद्दा, रवि दबोईया ने सम्मान किया। मालिन चौराहा, मानिक चौक, सिंधी तिराहा, कोतवाली-पचकुईया चौराहा पर मुन्नालाल करौसिया ने सम्मान किया। फिर यात्रा खंडेराव गेट से पुरानी तहसील होते हुए एलीट चौराहा से घूमकर वापस नगर निगम प्रांगण में आकर संपन्न हुई। मंच से अशोक प्याल ने पुलिस प्रशासन व समस्त वाल्मीकि समाज का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर अंकित साहू

No Previous Comments found.