कांग्रेसियों का लगातार जारी रहा वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के अंतर्गत पैदल मार्च

झांसी। आज  वार्ड नंबर 2 तालपुरा एवट मार्केट में शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में नि वर्तमान प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया के मुख्य आतिथ्य व रामकुमार शुक्ला के विशिष्ट आतिथ्य एवं पार्वती चौधरी के संयोजन में कांग्रेसियों का पैदल मार्च जारी रहा उक्त अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार वोट बचाओ देश बचाओ अभियान एवं वोट चोरी के खिलाफ हमारा पैदल मार्च झांसी में लगातार जारी है और आगे भी रहेगा झांसी में पैदल मार्च करने का उद्देश्य हम लोगों का झांसी वासियों तक वोट चोरी करके बनाई हुई सरकार का मुखौटा जनता के सामने लाना है लेकिन क्षेत्र में पहुंचने पर हम लोगों को पता चला कि झांसी की जनता बहुत ही जागरुक है और सरकार का पूरा खेल जनता के सामने है जनता जनार्दन अब इस वोट चोरी के द्वारा बनाई हुई सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं साथ ही तालपुरा क्षेत्र की मुख्य समस्याएं भी सामने आई बिजली पानी टूटी हुई सड़क और सफाई व्यवस्था पूरी तरह से वार्ड में चरमराई हुई है हम लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं को सुनकर क्षेत्र वासियों को यह आश्वासन दिया कि जल्द ही हम लोग संबंधित विभाग के संबंधित अधिकारियों से मिलकर आपके क्षेत्र की समस्याएं दूर कराने का पूरा प्रयास करेंगे हम लोगों ने क्षेत्र के लोगों से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन की महारैली में शामिल होने का आह्वान किया जिससे कि हम सब मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करें जिससे निश्चित ही यह वोट चोरी की सरकार प्रदेश और देश से हटे और संविधान को मानने और संविधान पर चलने वाली सरकार बने। उक्त अवसर पर नि वर्तमान प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता रामकुमार शुक्ला पार्वती चौधरी राजकुमार सेन मुमताज खान सलमान कुरेशी राशिद खान जाबिर खान सुरेंद्र श्रीवास परवीन बानो समेत अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.