शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

झांसी। आज शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेसियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई प्रेस के साथियों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी आदरणीय जगदीश चंद्र जांगड़ ने कहा कि जिस तरह वर्तमान सत्ताधारी पार्टी संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है और चुनाव आयोग के साथ मिलकर एस आई आर से लेकर अभी तक जिस तरह आम आदमी के वोट डालने के अधिकारों का हनन कर रही है उससे निश्चित ही देश का हर आम नागरिक हताश है लेकिन अब भारत के हर नागरिक के सामने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग का चेहरा सामने आ चुका है जिसका परिणाम अभी हाल ही में हुए शिक्षक एमएलसी चुनाव में देखने को मिला जहां पर उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत में इंडिया गठबंधन को जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद वोट के रूप में मिला साथ ही जांगड़ जी ने कहा कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विशाल महारैली में झांसी से सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन दिल्ली पहुंचकर अपने नेता राहुल गांधी के हाथों और कांग्रेस पार्टी हो मजबूत करने का काम करेंगे निश्चित ही इस विशाल महारैली से इंडिया गठबंधन के सभी दलों को मजबूती मिलेगी और आने वाले चुनाव में प्रदेश और देश की जनता का भरपूर सहयोग मिलेगा।उक्त अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य नि वर्तमान प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ज़िला अध्यक्ष देशराज रिछारिया पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह यादव पूर्व मेयर प्रत्याशी अरविंद बबलू वरिष्ठ कांग्रेसी मुकेश अग्रवाल अखिलेश गुरुदेव अशोक कंसोरिया रामकुमार शुक्ला वैभव भारत बट्टा वीरेंद्र सिंह कुशवाहा राजकुमार सेन एम सी वर्मा घनश्याम आर्य पार्वती चौधरी सलमान कुरेशी समेत अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.