झांसी मंडल में 7 रेलकर्मियों को मिला संरक्षा पुरस्कार, DRM ने किया सम्मानित
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल में सुरक्षित रेल संचालन और सतर्कता को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को 7 रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में उन कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने ड्यूटी के दौरान सजगता दिखाते हुए रेल परिचालन में संभावित अनियमितताओं को समय रहते चिन्हित किया और संरक्षा में योगदान दिया।
प्रत्येक पुरस्कृत कर्मचारी को ₹1,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
पुरस्कृत रेलकर्मी:
1. अशोक कुमार मीना, उप स्टेशन प्रबंधक/बहिलपुरवा
2. विकास माझी, गुड्स ट्रेन मैनेजर/झांसी
3. अजय वर्मा, गुड्स ट्रेन मैनेजर/बांदा
4. आशीष धुरैया, गुड्स ट्रेन मैनेजर/ग्वालियर
5. अशोक कुमार कुशवाहा, कांटेवाला/मुस्तरा
6. कमलेश कुमार, मुख्य लोको निरीक्षक/जूही
7. राम चंद्र चौहान, सहायक लोको पायलट/वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी
इस अवसर पर रेल प्रशासन ने कहा कि इस तरह के पुरस्कार कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हैं और सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन के लिए प्रेरणा देते हैं। रेलवे द्वारा सभी कर्मचारियों से संरक्षा नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की गई।

No Previous Comments found.