एसएसपी ने पुलिस लाइन में दीप जलाकर मनाई छोटी दीपावली, पुलिस परिवार को दी शुभकामनाएं
झांसी। आज छोटी दीपावली को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी विकास कुमार द्वारा पुलिस लाइन परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली का पर्व हर्षोल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की तथा उपस्थित समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारीजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर दीपों की रोशनी से जगमगाता नजर आया।
इस अवसर पर पुलिस परिवार के सदस्यों ने आपसी प्रेम, सौहार्द एवं उत्साह के साथ दीपावली का पर्व मनाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सकारात्मकता, आपसी भाईचारे एवं खुशियों का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी को प्रेम, सद्भाव एवं एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारीगण, विभिन्न शाखाओं के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा उनके परिवारीजन उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया। झाँसी पुलिस परिवार की ओर से समस्त जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

No Previous Comments found.