जय मां काली, जय मां अंबे के जयकारों से गूंज उठा शहर

झांसी। आज सोमवार को महानगर में माँ काली  प्रतिमाओं की विसर्जन शोभा यात्रा का हिंदू एकता महासमिति  ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही सिंधी तिराहा पर प्रतिमाएँ कतारबद्ध लगवाई। शहर में प्रतिमाएँ दोपहर से ही निकलनी शुरू हो गई थी। 
 
सिंधी तिराहे पर बनाए गए मंच से पंडित पियूष रावत ने बताया महाकाली की विशेष पूजा दीपावली के दिन की जाती है महाकाली मन्त्रों को सिद्ध करने वाली देवी है आओ हम सब मिलकर प्रार्थना करें विश्व का कल्याण हो विश्व मै शांति बनी रहे हम सब महाकाली से प्रार्थना करें और घर-घर  नकारात्मक ऊर्जा का विनाश हो!माँ महाकाली  की प्रतिमाओं की पूजा वंदना की एवं शोभा यात्राओं का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मनीष तिवारी  अमित साहू, संजीव तिवारी, रोहित गुठनकर, पहलाद साहू , कविता शर्मा ,अनुराग पाखरे,मनोज साहू,अनुराग अग्रवाल,संजीव अग्रवाल,  आदि उपस्थित रहे । सभी का आभार संयोजक पीयूष रावत ने किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.