सामाजिक जागरूकता संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण कल

झांसी। अंदर ओरछा गेट स्थित मदर इंडिया स्कूल में जन मानस में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों के संबंध में बालक - बालिकाओं में जागरूकता के उद्देश्य से शनिवार को प्रातः 11 बजे से "सामाजिक जागरूकता संगोष्ठी" एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन सहायक पुलिस अधीक्षक, सदर सुश्री सिमरन सिंह के मुख्य आतिथ्य,सुश्री प्रगति शर्मा की अध्यक्षता में किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती अर्चना राय सभासद व अन्य आमंत्रित अतिथि बतौर वरिष्ठ अधिवक्ता याकूब अहमद मंसूरी , डॉ राजेश चौरसिया एड , समाजसेवी पंकज राय उपस्थित आदि रहेंगे।यह जानकारी विधालय प्रबंधक /कार्यक्रम संयोजक मो फारुक एड.ने दी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.