मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सात फेरे लेकर 402 जोड़े बंधे दाम्पत्य सूत्र में

झांसी :समाज कल्याण विभाग झांसी द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत एमएलसी डॉ बाबूलाल तिवारी, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, जिलाध्यक्ष महानगर सुधीर सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल एवं प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड के मुख्य आतिथ्य में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम द ग्रीन ग्राण्डयोर, भगवन्तपुरा झांसी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके उपरान्त प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी के0पी0 सिंह द्वारा मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 442 पंजीकृत जोड़ों के सापेक्ष 402 जोड़ों का विवाह एवं निकाह संपन्न कराया गया, जिसमें 330 हिन्दू जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराए गए, वहीं 72 मुस्लिम जोड़ों का  निकाह काजी द्वारा पढ़ाया गया। विवाह से पूर्व सभी वर-वधु का बायोमेट्रिक सत्यापन कराया गया, ताकि योजना में पारदर्शिता बनी रहे। समारोह में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड़ ने सभी नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि इस योजना के अन्तर्गत, प्रत्येक जोड़े पर रू० 1 लाख सरकार द्वारा व्यय किया जा रहा है, जिसमें से ₹64,000 कन्या के बैंक खाते में DBT के माध्यम से सीधे हस्तांतरित, ₹21,000 गृहस्थी की सामग्री स्वरूप एवं ₹15,000 विवाह आयोजन, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर व्यय किया जाता है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक बाधा न आए और दहेज जैसी कुरीति समाप्त हो। सामूहिक विवाह योजना इसी उद्देश्य को पूरा कर रही है।
सम्पूर्ण कार्यक्रम रामेश्वर सुधाकर सबनवाड़ मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी केपी सिंह द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, जिलाध्यक्ष महानगर सुधीर सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप पटेल उपस्थित रहे। 
 
 
 
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.