जल्द घोड़ी चढ़ने वाले है कार्तिक आर्यन, एक्टर ने किया अपने शादी का ऐलान

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कार्तिक अपने छोटे से करियर में कई हिट पे हिट फिल्में दिए हैं। एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। वहीं अगर बात करे बॉलीवुड में एलिजिबल बेचलर्स की लिस्ट के बारे में तो इस लिस्ट में कार्तिक आर्यन का नाम अब तक सबसे ऊपर आता है। कार्तिक इस वक्त अपने करियर के हाई पीक पर हैं और ऐसे में उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। ये खबर किसी और ने नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन ने खुद शेयर की है। दरअसल, कार्तिक ने जी सिने अवॉर्ड फंक्शन के दौरान शादी करने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं कि कार्तिक आर्यन ने आखिर क्या- क्या कहा है।

कार्तिक ने किया ऐलान

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें अभिनेता ने ऐलान किया है कि सबको शादी करता देख उनका भी मन शादी करने का कर रहा है। शनिवार को मुंबई में आयोजिक जी सिने अवॉर्ड फंक्शन के स्टेज पर उन्होंने ढोल नगाड़ों के साथ एंट्री ली। इसके बाद कार्तिक सबको हंसते-हंसते नमस्ते बोले। आप सब सोच रहे होंगे कि मैं यहां बैंड बाजा क्यों लेकर आया हूं। 'कार्तिक के इतना कहते ही  वहां मौजूद सभी लोगों ने उनका तालियों से स्वागत किया।

https://www.instagram.com/reel/Cp7gNx2DR5n/?utm_source=ig_web_copy_link

कार्तिक ने कहा, 'मैं यहां बैंड लेकर क्यों आया हूं, तो बता दूं फोमो (फीयर ऑफ मिसिंग आउट)। अब देखियों न बॉलीवुड में एक के बाद एक सबके बैंड बज रहे हैं। सारे घोड़ी चढ़ रहे हैं। सबके विकेट गिर रहे हैं। लेकिन एक विकेट अब तक नहीं गिरा। ऐलिजिबल सिंगल क्लब में आखिर रह कौन गया। मैं, लेकिन 'अब मौसम बदल रहा है। सख्त लौंडा भी पिघल रहा है। मैंने भी सोचा शादी का लड्डू चख लूं। प्यार का पंचनामा तो कर लिया, अब शादी का पंचनामा करता हूं। इसलिए सबसे सामने इस मंच को साक्षी मानकर मैं शादी का ऐलान करता हूं।'

कार्तिक की अपकमिंग फिल्म

बॉलीबुड एक्टर कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात किया जाये तो वह फिल्म, 'कैप्टन इंडिया' फिल्म 'आशिकी 3' और फिल्म'सत्यप्रेम की कथा' में काम करते हुए नजर आएंगें। कार्तिक आर्यन अपनी पिछली फिल्म 'शहजादा' में दिखाई दिए थे। जो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बूरी तरह फ्लॉप हो गई।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.