प्रियंक श्रीवास्तव बने प्रभारी तहसीलदार मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी की गई सुची
नलखेड़ा : मध्य प्रदेश शासन राजस्व विभाग द्वारा मंगलवार को देर शाम जारी की गई सूची में नलखेड़ा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार प्रियंक श्रीवास्तव को प्रभारी तहसीलदार बनाया गया।
प्रियंक श्रीवास्तव के प्रभारी तहसीलदार बनने पर प्रेस क्लब नलखेड़ा सहित उनके इष्ट मित्रों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय की प्रियंक श्रीवास्तव पूर्व में यहां नायब तहसीलदार रह चुके हैं वर्तमान में उनके पास तहसीलदार का प्रभार था लेकिन मंगलवार को शासन द्वारा जारी किए गए आदेश से वह प्रभारी तहसीलदार बन गए हैं।
रिपोर्टर : इमरान खान


No Previous Comments found.