जगदीप धनखड़ के बाद क्या अगला इस्तीफा सीएम नीतीश कुमार का? बिहार में राजनीतिक हलचल तेज

जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया इसके बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। दरअसल, आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने दावा किया कि नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाने के लिए धनखड़ का इस्तीफा लिया गया है। वहीं, जेडीयू नेता मदन सहनी ने इस दावे को गलत बताया है। उनका कहना है कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। दूसरी ओर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि अगर नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति बनते हैं, तो यह बिहार के लिए अच्छी बात होगी।

नीतीश कुमार का अगला इस्तीफा-

बता दें कि जगदीप धनखड़ का कार्यकाल 2027 तक था। लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद सियासी गलियारे में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि बीजेपी, जेडीयू को खत्म करना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगला इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का होगा। महुआ विधायक के अनुसार, बीजेपी बिहार में चुनाव तक अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है।

आरजेडी के दावे को JDU ने बताया झूठा-

आरजेडी विधायक के दावों के बाद बिहार की राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई। कयास लगाए जाने लगे कि सच में नीतीश कुमार इस्तीफा देने जा रहे हैं। चर्चाओं के बीच जेडीयू नेता मदन सहनी सामने आए और आरजेडी के दावे को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि एनडीए में किसी के साथ जबरदस्ती नहीं की जाती। मदन सहनी ने यह भी कहा कि धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है, और इसे नीतीश कुमार से जोड़ना गलत है।

बिहार में चर्चाओं का बाजार गर्म-

बता दें कि जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेजा था। उनका कार्यकाल 2027 तक था। उनके इस्तीफे के बाद राजनीति शुरू हो गई है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने इसे खेल बताया है। आरजेडी का कहना है कि नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाया जाएगा। अन्य दलों की ओर से भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.