17 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सिवनी मालवा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगामी 17 सितंबर को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को जनपद पंचायत कार्यालय, सिवनी मालवा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों, व्यवस्थाओं और विभिन्न दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व
बैठक के दौरान कार्यक्रमों की सफल क्रियान्विति, आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं, आवश्यक संसाधनों सहित विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक प्रेमशंकर वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका मृगेंद्र सिंह मंडलोई, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष रितेश रिंकू जैन, भाजपा सिवनी मालवा विधानसभा प्रभारी रघुवीर सिंह राजपूत, एसडीएम विजय राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। आगामी 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
रिपोर्टर - संतोष सिंह

No Previous Comments found.