कलेक्टर ने नलखेड़ा में दीदी कैफे’ का किया अवलोकन, महिलाओं से किया संवाद
आगरमालवा : कलेक्टर श्रीमतीर प्रीति यादव द्वारा बुधवार को नलखेड़ा मंदिर परिसर में नव-शुरू किए गए दीदी कैफे का अवलोकन किया गया। इस दीदी कैफे का शुभारंभ आज ही किया गया है, जिसका संचालन नलखेड़ा विकासखंड के ग्राम इकलेरा की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। कैफे का संचालन कृष्णा स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।
अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने समूह की महिलाओं से संवाद किया और कैफे के संचालन, आय के स्रोतों तथा भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने केंटीन के विस्तार की संभावना पर भी विचार व्यक्त करते हुए समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया। साथ ही, समूह द्वारा संचालित अन्य गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की।
इस अवसर पर आजीविका मिशन के सहायक ब्लॉक प्रबंधक श्री लाखन सोलंकी एवं श्री कालू सिंह बामनिया, तहसीलदार प्रियंक श्रीवास्तव, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : इमरान खान


No Previous Comments found.