मां बगलामुखी लोक निर्माण को लेकर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक आयोजित

आगर मालवा - कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार प्रस्तावित मां बगलामुखी लोक में किए जाने वाले निर्माण कार्यों एवं विकास योजनाओं के संबंध में मंगलवार को मंदिर प्रबंध समिति,नलखेड़ा की बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गई।
बैठक में आर्किटेक्ट श्री वैदिक पंजवानी द्वारा प्रस्तावित मां बगलामुखी लोक की रूपरेखा एवं विकास कार्यों पर विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रमुख नागरिकों की उपस्थिति में निर्माण कार्यों की योजना, डिजाइन तथा आगामी विकास कार्यों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा सुझाव प्राप्त किए गए। बैठक में मंदिर समिति अध्यक्ष श्री कमल मंडलोई,समिति सचिव श्री प्रियांक श्रीवास्तव,मुख्य पुजारी श्री मनोहर लाल पंडा,पूर्व विधायक श्री संतोष जोशी,श्री रोहित सकलेचा,नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री विजय सोनी,श्री कमल यादव,विधायक प्रतिनिधि श्री हिंदू सिंह चांदना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक से पूर्व कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव द्वारा ई-दक्ष केंद्र,आगर में प्रस्तावित मां बगलामुखी लोक निर्माण कार्यों का प्रेजेंटेशन भी देखा गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आर.पी.वर्मा भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - इमरान खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.