दुबई में अल्ट्रासाउंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिम्युलेटर पर दी ट्रेनिंग

आगरा : चिकित्सा के क्षेत्र में उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल ने शहर ही नहीं प्रदेश का भी मान बढ़ाया है। हॉस्पिटल के एमडी एवं प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ नरेंद्र मल्होत्रा और बांझपन एक्सपर्ट डाॅक्टर जयदीप मल्होत्रा ने दुबई में आयोजित कांफ्रेंस में अफ्रीका के 100 और सैफोग देशों के तमाम डॉक्टरों को अल्ट्रासाउंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिम्युलेटर पर ट्रेनिंग दी। इस तरह की तकनीक का यह इकलौता सेंटर है। सैफोग और ऑग्स की तीन दिवसीय कांफ्रेंस में डाॅक्टर नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि डाॅक्टरों को अल्ट्रासाउंड अंतयोनि, पेट का अल्ट्रासाउंड कैसे किया जाता है, बच्चे का नुक्स किस तरह पता लगाते हैं के बारे में जानकारी दी। बांझपन में अल्ट्रासाउंड का क्या इस्तेमाल है। फाइब्रॉएड रसौली का इलाज अल्ट्रासाउंड से कैसे किया जाता है। इसमें टेक्नीशियन रवि अग्रवाल का भी योगदान रहा। 20 मार्च को उत्तर प्रदेश के स्त्री रोग विशेषज्ञों को इस तकनीक से ट्रेनिंग दी जाएगी। डाॅक्टर नरेंद्र मल्होत्रा ने रंगीन अल्ट्रासाउंड का किस तरह भ्रूण की जांच में इस्तेमाल किया जाता है, थ्रीडी अल्ट्रासाउंड से भ्रूण में नुक्स, कंजनाइटल और ओवलिये कैसे देखी जाती है और जेनेटिक्स के बारे में कितनी जानकारी होनी चाहिए विषय पर व्याख्यान दिए। डाॅक्टर जयदीप मल्होत्रा ने अल्ट्रासाउंड ट्रेनिंग में भाग लिया। उन्होंने स्लाइड, वीडियो और ट्रेनिंग के जरिए अल्ट्रासाउंड से पहले तीन महीने में भ्रूण की जांच के बारे में बताया। डाॅक्टर जयदीप मल्होत्रा ने प्रीमैच्योर ओवेरियन इनसफिसिएंसी और एंडोमेट्रियोसिस पर दो व्याख्यान दिए। उन्होंने बताया कि एंडोमेट्रियोसिस कैंसर जैसी बीमारी होती है। इससे पीड़ा होती है। माहवारी चक्र बिगड़ जाता है। उन्होंने इस इलाज और तकनीक के बारे में भी जानकारी दी। आपको बता दें कि उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल देश का पहला ऐसा सेंटर है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस 10 सिम्युलेटर उपलब्ध हैं। डाॅक्टर नरेंद्र मल्होत्रा, रेनबो आईवीएफ की एमडी जयदीप मल्होत्रा और आईवीएफ विशेषज्ञ निहारिका मल्होत्रा ने इसे स्थापित किया है। यहां सिम्युलेटर पर स्त्री रोग विशेषज्ञों, विद्यार्थियों को सिखाने के लिए रेडियोलॉजी विशेषज्ञों को जानकारी दी जाती है। यह ट्रेनिंग डॉक्टर केशव मल्होत्रा द्वारा चलाई जा रही मेटा (मल्होत्रा एंब्रोलॉजी ट्रेनिंग एकेडमी) में दी जाती है। यहां देश विदेश से डॉक्टर ट्रेनिंग के लिए आते हैं।
रिपोर्टर : अनुज
No Previous Comments found.