डॉक्टरों ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

आगरा : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गुरुवार को उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों और स्टाफ ने रोप गए पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नीम और आंवला के एक हजार पौधे रोपे गए। अस्पताल में मरीजों को भी एक एक पौधा दिया गया। एमडी और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। पेड़ न केवल ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि वायु प्रदूषण को कम करने, तापमान संतुलित रखने और जैव विविधता को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और हरी-भरी धरती देनी चाहिए। डॉक्टर मल्होत्रा ने सूरज विहार कॉलोनी को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया. रेनबो आईवीएफ की एमडी एवं बांझपन एक्सपर्ट डॉक्टर जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि अपनी संस्था के सहयोग से वे अब तक दो लाख से अधिक पौधे रोप चुकी हैं। इसमें डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा, डॉक्टर निहारिका मल्होत्रा और डॉक्टर केशव मल्होत्रा का बड़ा योगदान है। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर आईपी सिंह, डॉक्टर सिद्धार्थ दुबे, डॉक्टर अंकित जैन, डॉक्टर आदर्श प्रताप सिंह, डॉक्टर सुदेश, डॉक्टर मनप्रीत शर्मा, डॉक्टर सैमी बंसल,डॉक्टर अश्विन मोहनदास, डॉक्टर अनीता, यूनिट हेड अभिषेक जैन, महाप्रबंधक राकेश आहूजा, बिजनेस डेवलपमेंट हेड तरुण मैनी और एचआर लवकेश गौतम ने पौधरोपण किया।
रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय
No Previous Comments found.