LANGUAGE

आत्महत्या के लिए मजबूर होने की सूचना देकर उत्तराखंड घूम रहा था ठेकेदार

आगरा : जीवन में कर्ज का भार बढ़ने पर थाना सिकंदरा के गांव अरतोनी निवासी विष्णु तिवारी  (जूता ठेकेदार) ने घर से भागने की योजना बनाई। घर से जाने के बाद उसने फोन कर जानकारी दी कि‌ वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर है, क्योंकि उस पर बैंक और लोगों का कर्जा हो चुका है, और दो दिन बाद घर वालों को उसकी लाश मिलेगी, जिससे परिवारीजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही थाना सिकंदरा पुलिस ने गुमशुदगी  दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। थाना सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा के नेतृत्व में फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज आशीष कुमार त्यागी ने सर्विलांस की मदद लेकर ठेकेदारों को ढूंढना शुरू किया। पुलिस टीम ढूंढते हुए उत्तराखंड पहुंची, जहां ठेकेदार की लोकेशन उत्तराखंड के थाना मनेरी के आखिरी गांव अगोड़ा में मिली, वहां कई सीसीटीवी खोजने के बाद पुलिस ठेकेदार तक पहुंची, सिकंदरा पुलिस ठेकेदार को अपने साथ लेकर पहुंची तो उसके परिवारीजनों को राहत मिली। ‌ उन्होंने इंस्पेक्टर सिकंदर नीरज कुमार शर्मा और फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज आशीष त्यागी को दिल से धन्यवाद किया।

रिपोर्टर : पुष्पेन्द्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.