तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जय घोष

आगरा : भारतीय जनता पार्टी छावनी परिषद मंदिर द्वारा हार घर तिरंगा अभियान के तहत प्रतापपुरा स्थित रमाना मैरिज होम से तिरंगा यात्रा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठन के साथ भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय के नारे से समूचा वातावरण देशभक्ति में हो गया। यात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा महानगर उपाध्यक्ष महेश शर्मा, कैंट बोर्ड के सदस्य राजेश गोयल, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सुरेंद्र जैन, पंकज अग्रवाल, सुमित सक्सेना, सम्मी दुबे, अंकित कश्यप, नीतू सिंह, संजीव कपूर, रवि मेहता, रंजना गुप्ता, विजयलक्ष्मी, अनीता सान्याल, लक्ष्मी, किशन कुमार, विनोद बघेल, तुषार राठोर, किशोर कुमार, राहुल उपाध्याय, गिरिजा शंकर शर्मा, वीरेंद्र वाजपेई, राजेंद्र भारती, राजवीर सिंह जादोन, सुनील अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, आशीष कनोजिया, मोनू कनोजिया, अजय भारती, राजू सविता मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.