सिकंदरा पुलिस ने अस्पताल से सिलेंडर चोरी करने वाले गैंग को किया गिरफ्तार।

आगरा : सिकंदरा पुलिस ने अस्पताल से सिलेंडर चोरी करने वाले गैंग को किया गिरफ्तार। अस्पताल से चोरी किए हुए सिलेंडर और ऑटो को पुलिस ने किया बरामद। पूरे घटनाक्रम में चोर और खरीदने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह और भी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। 

बता देंगे सिकंदरा स्थित सचखंड अस्पताल से बीती रात चोरों ने ऑक्सीजन के सिलेंडर चोरी किए थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों को पकड़ने के लिए टीम लगा दी। इंस्पेक्टर सिकंदरा प्रदीप कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज भावना स्टेट अभिषेक कुमार यादव, उमेश नेहरा, विजयपाल सिंह, भूरा सिंह ने 24 घंटे के अंदर ही मुखबिर की सूचना पर चोरी किए हुए सिलेंडर और ऑटो सहित चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए चोरों के नाम भरत, टिंटू, सोहेल,सोहेल, इरफान और सुनील हैं। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले युवक को भी गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर सिकंदरा प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। 

रिपोर्टर : पुष्पेंद्र चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.