“दीपों की रोशनी, मिलन की खुशबू — रोटरी क्लब में सजी दीपावली की रंगीन शाम”

आगरा : रोटरी क्लब आगरा एवं रोटरी क्लब आगरा रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली उत्सव बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रोटरी मंडल 3110 के मंडलाध्यक्ष श्री राजन विद्यार्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शुभारंभ मंडलाध्यक्ष राजन विद्यार्थी, रोटरी कोआर्डिनेटर पूर्व मंडलाध्यक्ष शरत चन्द्र, DRFC पूर्व मंडलाध्यक्ष दिनेश चंद्र शुक्ला, पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरव निमेश अग्रवाल एंव मंडलाध्यक्ष निर्वाचित जसबीर सिंह भाटिया के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से हुआ, जिसके बाद पूरे वातावरण में उल्लास और उमंग का संचार हो गया। मुख्य अतिथि राजन विद्यार्थी ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली प्रकाश और सकारात्मकता का पर्व है। रोटरी परिवार द्वारा इसे सेवा, सौहार्द और आनंद के साथ मनाना वास्तव में अनुकरणीय है।

सदस्यों एवं उनके परिवारों द्वारा प्रस्तुत संगीत, नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। दीपों, रंगोली और सजावट से सजा हुआ परिसर सौहार्द और खुशियों की चमक से आलोकित रहा। दोनों क्लबों के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सामूहिक उत्सव की इस परंपरा को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। रोटरी क्लब आगरा रॉयल की अध्यक्ष मीरा गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि रोटरी परिवार दीपावली के इस पावन पर्व को समाजसेवा और एकता की भावना के साथ मनाता है। रोटरी क्लब आगरा के अध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं, यह एकता, आनंद और सेवा की भावना का उत्सव है। रोटरी परिवार के रूप में हम इस रोशनी को समाज में बाँटने का संकल्प लेते हैं। सफल आयोजन संगीता अग्रवाल एवं आशीष अग्रवाल द्वारा किया गया, जबकि संचालन सुरभि मित्तल एवं आलोक मित्तल ने अपने शानदार अंदाज़ में किया। दोनों ने अपनी ऊर्जा और मधुर प्रस्तुति से पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
रोटरी क्लब आगरा के सचिव जितेन्द्र जैन ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मनोज आर कुमार एवं सृष्टि जैन ने व्यवस्था में सहयोग किया।
कार्यक्रम में शालिनी विद्यार्थी,अंजना चन्द्र,सरोज शुक्ला,रुचि अग्रवाल दलजीत कौर भाटिया,दीपा रावत,मीना सिंह,नम्रता पैनीकर,आरती मेहरोत्रा की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समापन सामूहिक दीप प्रज्वलन, आतिशबाजी और मधुर संगीत के साथ हुआ,जिसने रात को अविस्मरणीय बना दिया।

रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.