डॉ. अनुपम गुप्ता ने इंडियन आर्थ्रोप्लास्टी एसोसिएशन के 21वें वार्षिक सम्मेलन में फैकल्टी के रूप में किया प्रतिभाग
आगरा - वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. अनुपम गुप्ता ने हाल ही में लखनऊ में आयोजित इंडियन आर्थ्रोप्लास्टी एसोसिएशन (IAA) के 21वें वार्षिक सम्मेलन में ऑर्गेनाइजर सदस्य के रूप में भाग लिया। इस सम्मेलन में देश-विदेश से 300 से अधिक जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन के दौरान नवीनतम चिकित्सा तकनीकों और जोड़ों के प्रत्यारोपण (Joint Replacement) क्षेत्र में हो रहे नवाचारों पर सार्थक वैज्ञानिक चर्चाएं एवं विचार-विमर्श हुए। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस सम्मेलन ने न केवल ज्ञानवृद्धि का अवसर प्रदान किया बल्कि वरिष्ठ विशेषज्ञों, सहकर्मियों और पुराने साथियों से पुनः मिलने का भी अवसर दिया। डॉ. अनुपम गुप्ता ने सम्मेलन के संगठन सचिव डॉ. उत्तम गर्ग, लखनऊ आर्थोपेडिक सोसाइटी और इंडियन आर्थ्रोप्लास्टी एसोसिएशन के उत्कृष्ट आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से यह आयोजन सफल रहा।
रिपोर्टर - अनुज उपाध्याय
No Previous Comments found.