ताजमहल भ्रमण के लिए आए स्कूली छात्राओं एवं महिलाओं को ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम द्वारा स्वागत

आगरा : पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देशन  में एसीपी ताज सुरक्षा नेतृत्व में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा पर्यवेक्षण में थाना ताज सुरक्षा की त्वरित प्रतिक्रिया दल द्वारा एसपीएस इंटर कॉलेज अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से ताजमहल भ्रमण के लिए आए स्कूली छात्राओं एवं महिलाओं को  ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम द्वारा स्वागत कर उन्हें ताजमहल भ्रमण के लिए सुखद एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराकर मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न संचालित योजनाओं व हेल्पलाइन नंबर के बारे में आवश्यक जानकारियां देकर उन्हें जागरूक किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक शुभम कुमार वर्मा,आरक्षी आशु महिला आरक्षी रितु शामिल रहे।

रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.