युवा अधिवक्ता संघ आगरा मण्डल क़े द्वारा यमुना पार अधिवक्ता संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर किया गया स्वागत.
आगरा : जिला एवं सत्र न्यायालय आगरा में यमुना पर अधिवक्ता संघ की नवीन कार्यकारिणी का स्वागत किया गया, जिसमें संरक्षक देवी प्रसाद पांडे, जीसी फॉरेस्ट आगरा उदयवीर सिंह, ओपी अग्रवाल, अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट, महासचिव भारत सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी माहेश्वरी, उपाध्यक्ष जयंत कुमार,
आनंद, मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश, कोमल सिंह वर्मा, एसपी सिंह एडवोकेट, देव कुमार गौतम, वीरेंद्र पाल सिंह, आकाश शांत, अमन सिकरवार, राजेंद्र प्रसाद, शिशुपाल सिंह बघेल सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष युवा अधिवक्ता संघ नितिन वर्मा ने कहा कि समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अधिवक्ता सक्रिय भूमिका में रहते हैं। इसी कारण सभी क्षेत्रों में अधिवक्ताओं के साथ घटित होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए एवं प्रभावी कार्रवाई किए जाने के लिए शहर के प्रमुख कॉलोनी एवं देहात क्षेत्र में रहने वाले अधिवक्ताओं के संगठन बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में ताजगंज क्षेत्र एवं यमुना पर संगठन सक्रिय हो चुके हैं। बहुत जल्द शपथ ग्रहण समारोह सभी इकाइयों का युवा अधिवक्ता संघ आगरा मंडल के माध्यम से किया जाएगा। धन्यवाद नवागत अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट के द्वारा दिया गया।
रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय

No Previous Comments found.