सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण - रोटरी क्लब आगरा रॉयल् ने स्कूली छात्राओं को दिया सुरक्षा कवच
आगरा : एसएन मेडिकल कॉलेज के ऑन्कोलॉजी विभाग की विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सुरभि गुप्ता और रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल RID 3110 की पूर्व अध्यक्ष संगीता अग्रवाल के नेतृत्व में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता और टीकाकरण अभियान का बीड़ा उठाया गया है। इस अभियान को गति देते हुए वर्तमान अध्यक्ष मीरा गुप्ता ने इसे आगे बढ़ाया है। रोटरी क्लब आगरा रॉयल की यह एक सराहनीय पहल थी जिसका उद्देश्य एक ऐसा भविष्य बनाना था जहाँ सर्वाइकल कैंसर से कोई खतरा न हो। स्कूली छात्राओं को ह्यूमन पेपिलोमावायरस (HPV) के खिलाफ वैक्सीन लगाना, एक छोटी सी चीज़ जो बहुत परेशानी पैदा करती है, खासकर सर्वाइकल कैंसर। आगरा जैसे रूढ़िवादी इलाकों में HPV वैक्सीनेशन से तमाम ग़लतफ़हमी जुड़ी थी जिनको दूर करने के लिए शिक्षा, सामुदायिक सहभागिता और संवेदनशील वार्तालाप की ज़रूरत थी। रोटरी क्लब आगरा रॉयल ने ग़लतफ़हमी को दूर करने के लिए विभिन्न कन्या विद्यालयों में छात्राओं और उनके माता पिता के साथ डॉ सुरभि मित्तल के द्वारा जागरूकता शिविर किए गए, जिसमें HPV, इसके जोखिम और टीकाकरण के फायदों के बारे में सही जानकारी दी गई। रोटरी क्लब आगरा रॉयल द्वारा HPV वैक्सीनेशन से जुड़ी सही जानकारी ओर सकारात्मक चर्चा ने टीकाकरण से जुड़ी नकारात्मकता को ख़त्म किया। इस साल रोटरी क्लब आगरा रॉयल् द्वारा आगरा के सरकारी स्कूलों की 150 से ज़्यादा छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई है। यह एक सुरक्षा कवच है, जिसे इन छात्राओं के चारों ओर बना रहे हैं, उन्हें किसी गंभीर बीमारी से बचा रहे हैं। यही बात हर दिन आगे बढ़ाती है – यह सोच कि आने वाली पीढ़ी को ख़राब स्वास्थ्य के खतरे से बचा रहे हैं। ऐसा ही एक सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शिविर शनिवार को रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल के द्वारा रामवेद हॉस्पिटल में लगाया गया, जिसमें गणेशराम नागर बालिका विद्या मंदिर बल्केश्वर की 50 छात्राओं को निशुल्क HPV वैक्सीन की तृतीय एवं फ़ाइनल डोज़ लगायी गई। टीकाकरण डॉक्टर सुरभि मित्तल द्वारा किया गया तथा डॉक्टर जौली गोयल द्वारा सहयोग दिया गया। अध्यक्ष मीरा गुप्ता ने सभी का धन्यवाद देते हुए बताया कि रोटरी क्लब आगरा रॉयल के द्वारा सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण का कार्य आगे भी जारी रहेगा। शिविर में पूर्व अध्यक्ष संगीता अग्रवाल, अध्यक्ष निर्वाचित हेमलता जैन, सृष्टि जैन, नीतू अग्रवाल, डॉक्टर आलोक मित्तल, आशीष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अनुज

No Previous Comments found.