विदेशी डॉक्टर उजाला सिग्नस रेनबो की चिकित्सीय सुविधाएं देख गदगद

आगरा :  अमेरिका, जर्मनी, पोलैंड, यूक्रेन, रशिया, दुबई, मेक्सिको और क्रोएशिया से आए डॉक्टरों के एक 10 सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल और रेनबो आईवीएफ की सुविधाओं को देख गदगद हो गई । उन्होंने अस्पताल की चिकित्सीय व्यवस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का करार दिया और प्रयासों की सराहना की। यह अंतरराष्ट्रीय डॉक्टरों का दल सोमवार की सुबह अस्पताल पहुंचा, जहां उनका उजाला सिग्नस के एमडी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, रेनबो आईवीएफ की एमडी एवं बांझपन विशेषज्ञ डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने हार्दिक स्वागत किया। इसके बाद दल ने अस्पताल के हर एक विभाग का गहन निरीक्षण किया। दल ने सबसे पहले उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल की अत्याधुनिक प्रयोगशाला (लैब) देखी। अत्याधुनिक तकनीक और संचालन प्रक्रिया से प्रभावित विदेशी डॉक्टरों ने इसे पूरी तरह से विश्वस्तरीय बताया। उन्होंने कहा, कि इस स्तर की उन्नत सुविधाएं अब तक विदेशों में ही देखने को मिलती थीं। आगरा जैसे शहर में इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधाओं का होना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह स्थानीय मरीजों के लिए एक वरदान साबित होगा। अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने इस अवसर पर कहा कि उनकी टीम का लक्ष्य हमेशा से आगरा और आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधाएं बिना विदेश जाए उपलब्ध कराना रहा है। विदेशी डॉक्टरों की प्रतिक्रिया से उनके इस विश्वास को और बल मिला है। बांझपन विशेषज्ञ डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि रेनबो आईवीएफ की टीम लगातार नवीनतम तकनीक और शोध को अपनाकर इलाज की सफलता दर बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और सराहना टीम के मनोबल को एक नई ऊंचाई देगी। आईवीएफ लैब डायरेक्टर एवं अल्फा साइंटिस्ट डॉ केशव मल्होत्रा ने एआई से भ्रूण सलेक्शन स्टोरेज और मॉनिटरिंग के बारे में डॉक्टरों को जानकारी दी। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निहारिका मल्होत्रा ने रेनबो वेलनेस क्लीनिक के बारे में जानकारी दी।  उन्होंने अत्याधुनिक लेजर मशीनों द्वारा कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी, योनि की परेशानियां, पेशाब लीक के बारे में किस तरह इलाज किया जा रहा है के संबंध में बताया। स्वागत करने वालों में जोनल हेड तेज सिंह, एचआर मैनेजर लवकेश गौतम, बिजनेस डेवलेपमेंट हेड तरुण मैनी शामिल हैं।

रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.