आगरा में पहली बार छोटे चीरे से दिल का ऑपरेशन : प्रभा हॉस्पिटल ने चिकित्सा क्षेत्र में रचा इतिहास

आगरा :  ताजनगरी के हृदय रोगियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। आगरा के प्रभा हॉस्पिटल में मंडल की पहली  एमआईसीएस (मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी) सुविधा शुरू हो गई है। यह तकनीक अब तक केवल दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों तक सीमित थी, लेकिन अब आगरा के मरीजों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। यह सर्जरी मुंबई से प्रशिक्षित अनुभवी कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. पुनीत गुप्ता द्वारा की गई है। डॉ. गुप्ता ने पिछले दो वर्षों में आगरा में 300 से अधिक सफल सुपर-मेजर कार्डियक सर्जरी की हैं। उनके साथ मैक्स हॉस्पिटल, दिल्ली का अनुभव रखने वाले क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. प्रियंक सिंह (डीएम) की टीम मरीजों की देखभाल कर रही है। इस नई तकनीक में छाती की हड्डी को नहीं काटा जाता, बल्कि एक छोटे से चीरे के जरिए ऑपरेशन किया जाता है। इससे मरीज को सर्जरी के बाद बहुत कम दर्द होता है और संक्रमण का खतरा भी नहीं रहता। मरीज ऑपरेशन के अगले ही दिन चलने लगता है और मात्र 3 से 4 दिनों में अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर जा सकता है। प्रभा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर बीके सिंह और डॉक्टर प्रियांक सिंह के अनुसार में विश्वस्तरीय विशेषज्ञों द्वारा दी जा रही यह सुविधा पूरे आगरा मंडल के लिए गर्व की बात है। अब मरीजों को बेहतर इलाज के लिए महानगरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।


रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.