डॉ. राहुल देव शर्मा को इंडियन नेशनल सोसायटी ऑफ पीडियाट्रिक यूरोलॉजी (SPU) में (District Coordinator) जिला समन्वयक आगरा के रूप में नियुक्त किया गया
आगरा : आगरा के लिए गर्व का क्षण! डॉ. राहुल देव शर्मा को इंडियन नेशनल सोसायटी ऑफ पीडियाट्रिक यूरोलॉजी (SPU) में (District Coordinator) जिला समन्वयक आगरा के रूप में नियुक्त किया गया है। यह दायित्व उनके उत्कृष्ट कौशल, नेतृत्व क्षमता और बच्चों की सर्जरी व यूरोलॉजी के प्रति समर्पण का बड़ा सम्मान है। इस नई जिम्मेदारी के साथ डॉ. शर्मा आगरा में उन्नत शिशु यूरोलॉजी सेवाओं, जनजागरूकता तथा शैक्षणिक गतिविधियों को नए स्तर पर ले जाने का कार्य करेंगे। उनका प्रयास हजारों बच्चों और उनके परिवारों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। यह उपलब्धि आगरा के लिए गर्व और बाल चिकित्सा सर्जरी के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक मील का पत्थर है। चिकित्सकों में हर्ष की लहर है।
रिपोर्टर : अनुज उपाध्याय

No Previous Comments found.